
तहसील क्षेत्र के गाँव लढौता में पिछले कई दिनों से एक गौमाता काफी बीमार थी। इसकी जानकारी जब हुई तो स्थानीय स्तर पर गौसेवकों द्वारा उनका कई बार उपचार भी कराया, मगर गौमाता को कोई लाभ नहीं हुआ। इसकी जानकारी राष्ट्रीय बंजरंग दल के पदाधिकारियों को हुई तो दल के पदाधिकारियों ने पहल करते हुए खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह का विशेष सहयोग लिया और बीमार गौमाता को बेहतर और समुचित उपचार के लिए सुरक्षित रूप से गौमाता को लडौता गाँव से पराग गौशाला पहुँचाया, जहाँ अब विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज किया जाएगा.
रविवार को इस पुनीत कार्य के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय बजरंग दल मथुरा-हरिगढ़ विभाग अध्यक्ष मोहित बजरंगी, विशाल उपाध्याय, करन बजरंगी, काना बजरंगी, भोला बजरंगी, गौमाता सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। साथ ही लढौटा गाँव के अन्य गौसेवकों का पूर्ण सहयोग रहा। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय बजरंग दल और बीडीओ सुरेंद्र सिंह के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।












