खेतों पर नील गाय भगाने को लेकर हुआ विवाद 

गांव दरकौली में नीलगाय भगाने को लेकर नामजदों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। इस जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं पीडित पक्ष ने घटना की तहरीर कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ दी है।
रविवार को मिलीजानकारी के अनुसार, गांव दरकौली निवासी प्रमोद कुमार शर्मा के भतीजे गोलू और नरेश अपने खेतों पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर नीलगायों को उनके खेतों की ओर भगाना शुरू कर दिया। जब गोलू और नरेश ने इसका विरोध किया, तो नामजदों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें गोलू के पैर में और नरेश की गर्दन में चोटें आईं। हमले में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गये। घटनास्थल पर मची चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे तो नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जानकारी होने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गये। जहां उनका उपचार शुरू किया गया। वहीं पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर में गांव के ही दो युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी के अनुसार थाना पुलिस ने तहरीर के अधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है घटना की जांच उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment