सिकंदराराऊ के बाजारों में अतिक्रमण की भरमार , सड़के हुई संकरी

सिस्टम नहीं दे रहा ध्यान:बाजार से निकाला हुआ दूभर:बनी रहती है जाम की स्थिति, होता है विवाद

अनूप शर्मा

सिकंदराराऊ। कस्बा के बाजारों में अतिक्रमण के चलते सड़के संकरी हो गई है। बाजार में दुकानदारो द्वारा तख्त आदि डालकर सड़को पर अतिक्रमण जमा रखा है । जिससे लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण अतिक्रमणकारियो के हौसले बुंलद है ।
बतादे कि कस्बा के बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे तख्त आदि डालकर अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण बाजार की सड़के संकरी हो गई है ।

अतिक्रमण के चलते बाजार से निकलना दूभर हो गया है । यही नहीं दुकानों के आगे आड़ी तिरछी बाइके खड़ी होने व ई रिक्शाओं के बाजार में प्रवेश करने पर बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है । अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों का दुकानदारों से आए दिन विवाद भी होता रहता है। शनिवार को कस्बा के नयागंज बाजार , बड़ा बाज़ार,पुरानी सब्जी मंडी रोड ,चूड़ी मार्केट आदि में ई रिक्शाओ के प्रवेश करने पर बाजारो में जाम की स्थिति बनी रही । जिससे लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा । नगर पालिका प्रशासन बाजार में हो रहे अतिक्रमण को देखकर अनदेखा करता नजर आ रहा है। प्रशासन की लापरवाही के चलते अतिक्रमणकारियो हौसले बुलंदी की ओर अग्रसित है । स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जब भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है ,तो वह केवल जी टी रोड तक ही समिति रह जाता है । एक नजर अधिकारियों को बाजार में हो रही अतिक्रमण की भरमार पर भी डालनी चाहिए । बाजार में हो रहे अतिक्रमण से निजात दिलाने की लोगो ने मांग की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment