हाथरस थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनूं में घर के बाहर खेल रही एक मासूम बालिका की बाइक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू निवासी शान मोहम्मद की दो वर्षीय बेटी परी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह एक बाइक की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई तथा घटना की खबर से मौके पर जहां ग्रामीण की भीड़ लग गई, वहीं परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिन्होंने बच्ची को टक्कर मारी थी। घटना के बाद बच्ची के परिवार के लोगों में मातम छा गया है।












