आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अपर्णा का किया जोशीला स्वागत

अपर्णा ने यू पी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में पाया प्रथम स्थान

सिकंदराराऊ । यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में कस्बा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अपर्णा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।छात्रा एक किसान की पुत्री है ।भविष्य में अपर्णा आईएएस अफसर बनना चाहती है
हाईस्कूल परीक्षा में कला वर्ग से अपर्णा ने 94.5 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अपर्णा के पिता गिरीश चंद्र किसान है । वही शुक्रवार को जब अपर्णा अपने कॉलेज पहुंची तो वहां प्रिंसिपल और उसकी क्लास टीचरों ने ऊसका जोरदार स्वागत किया । जहां मुख्य अतिथि के रूप में विष्णु सक्सेना और आरती त्रिवेदी मौजूद रहे। सभी ने अपर्णा को पुष्पमाला और पटका पहनकर उसका स्वागत सम्मान किया और उसको शुभकामनाएं दी । वही अपर्णा ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment