पीड़ित को लाखों का नुकसान

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के कस्बानुमा गांव बाजिदपुर में शुक्रवार सुबह एक टेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया । हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि गांव बा निवासी ओवैश पुत्र खलील खान की टेंट की दुकान है। शुक्रवार की सुबह लोगों द्वारा दुकान से अचानक काला धुआं उठता देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। सूचना पाकर दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गया। शटर खोलते ही अंदर रखा टेंट व अन्य सामान धू-धू कर जलता पाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । मामले की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई । सूचना पाकर फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा टेंट, कपड़ा, सजावटी सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। अग्निकांड से पीड़ित को लाखों की क्षति हुई है।











