नामजदों ने दंपति को पीटकर किया घायल

सिकन्द्राराऊ कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव इनायतपुर में खेत की सफाई के बाद कागज, पॉलीथीन आदि जलाने पर नामजदों ने एक दम्पत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव इनायतपुर निवासी रेशमा देवी पत्नी सुरेशचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 20 अप्रैल की सुबह 8 बजे वह अपने खेत की सफाई कर रही थी। सफाई के बाद उसने वहां पड़े कागज, पॉलीथीन आदि को जला दिया। इसी बात पर गांव के ही मोतीराम पुत्र कल्याण, गुड्डी देवी पत्नी मोतीराम, पिंकी पत्नी रवि गाली गलौज करते हुए आए। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर आए पीड़िता के पति को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment