
हाथरस श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान मे बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव जी के 155 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्री गोपेश्वर नाथ जी की दिव्य व भव्य विशाल पालकी यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाले जाने के बाद बाबा गोपेश्वर नाथ का तीन दिवसीय महोत्सव मंदिर पर भव्यता से आयोजित हो रहा है और महोत्सव के दूसरे दिन बीती रात्रि को विशाल संकीर्तन मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। वही आज शाम से बाबा के अलौकिक 56 भोग दर्शनों के दर्शन आयोजित हो रहे हैं।
श्री गोपेश्वर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान मे बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव जी के 155 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्री बाबा गोपेश्वर नाथ महादेव के महोत्सव का शुभारम्भ मन्दिर के आचार्य पं. प्रदीप भारद्वाज ने बाबा श्री गोपेश्वर नाथ जी की पूजा अर्चना कराकर व आरती उतारकर किया। महोत्सव के दूसरे दिन बाबा गोपेश्वर नाथ का पंचामृत से दिव्य महाअभिषेक किया गया। साथ ही भव्य श्रृंगार दर्शन आयोजित किए गए और इन श्रृंगार दर्शनों में श्री गोवर्धन नाथ महाराज के दर्शन कराए गए। इस मौके पर प्रेम संकीर्तन मंडल द्वारा भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया और भक्त भजनों पर देर रात्रि तक नाचते व झूमते रहे। मंदिर पर आज बाबा गोपेश्वर नाथ महादेव को अलौकिक 56 भोग लगाए गए हैं और अलौकिक 56 भोग दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़रही है।
बाबा श्री गोपेश्वर नाथ महादेव के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर प्रमोद कौशिक, बृजेश चन्द्र मिश्र, कुलदीप शर्मा, पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सारड़ा, सुमित पचैरी, गोपाल गर्ग, आशीष रस्तोगी, नितिन बागला, रवि वर्मा, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, अंकित अग्रवाल, लखन वाष्र्णेय, अनमोल गुप्ता, पवन गुप्ता डिब्बा वाले, रमेशचन्द्र गुप्ता गोकुल प्रेस, शैलेन्द्र शर्मा, भोला वाष्र्णेय, हर्ष मिश्रा,नरेश कुमार, रामबल्लभ शर्मा, बन्टी अग्रवाल, सुमित लाला, टिक्कू बाबू आदि बड़ी संख्या मे भक्तजन शामिल थे।












