
हाथरस भगवान श्री परशुराम जी का प्राकट्योत्सव अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पं. ब्रजेश वशिष्ठ के निर्देशन में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर देवी वाली बगीची (निकट वाटर वर्क्स ढकपुरा रोड) पर प्रातः काल श्री गणेश जी के पूजन उपरान्त भगवान श्री परशुराम जी का अभिषेक, पूजन, अर्चन, हवन-यज्ञ,108 दीपक से महाआरती सनातन धर्म प्रेमी भगवान श्री परशुराम जी के भक्तगणों द्वारा की गई। इसके बाद में भगवान श्री परशुराम जी के प्रिय सत्तू भोग व 56 भोग भी लगाए गए और अन्त में सभी को सत्तू भोग का प्रसाद भी वितरण किया गया।
इस आयोजन के मुख्य आचार्य पं.जितेंद्र मोहन वशिष्ठ शास्त्री व कार्यक्रम संयोजक पं. राघव वशिष्ठ थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री हरिबल्लभ वशिष्ठ, हरिमोहन वशिष्ठ, महेश चन्द्र तिवारी, विवेक तिवारी,पं. रामखिलोनी शर्मा, योगवीर अग्निहोत्री, सुरेन्द्र बाबू कुलश्रेष्ठ, राधेश्याम शर्मा, मुकेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा और इंजी.विदित शर्मा, सुमित दीक्षित, कृष्णा वाष्र्णेय, रजत वर्मन ने समस्त भक्तगणों का चन्दन लगाकर और पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती गायत्री देवी वशिष्ठ, वंदना वशिष्ठ, मीनाक्षी शर्मा, निशा उपाध्याय, गरिमा वशिष्ठ की उपस्थिति भी सराहनीय रही।
कार्यक्रम में सर्वश्री रामेश्वर उपाध्याय(ब्लॉक प्रमुख मुरसान), प्रमुख समाजसेवी धीरज पाण्डेय(अफोआ), नीरज शर्मा (कॉमर्स), विशाल पुरोहित, अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा योगेंद्र शर्मा (योगा पण्डित), पूर्व अध्यक्षगण पं. अविनाश चन्द्र पचैरी, संजय शर्मा (बीबीसीएन), उमेश चन्द शर्मा, मदन मोहन गौड एड., बौहरे प्रशांत शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा (कुलकुल भैया), बालकिशन शर्मा (बालो गुरु), अरविन्द वशिष्ठ एड., डॉ.ललितेश शर्मा, विकास भारद्वाज,नीरज शर्मा (कॉमर्स), वैद्य मोहन ब्रजेश रावत, मदन गोपाल रावत, विशाल पुरोहित, युवा ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, इंजी. शुभम पचैरी, विवेक शर्मा, अशोक गुप्ता, देवेन्द्र चैहान, जयप्रकाश तिवारी, दीपक शर्मा, अनिल उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, अशोक पाठक(कातिब), निपुण उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, जीवनलाल शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, चन्द्र प्रकाश गौतम, हेमेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा,मदन मोहन शर्मा (से.नि. कानूनगो), बंटी कश्यप, अंशुल पाठक, उत्कर्ष पाठक,पवन उपाध्याय, सूर्यांश तिवारी, शिवाय भारद्वाज, सिया भारद्वाज, मानसी तिवारी आदि की उपस्थित थे।












