
हाथरस शहर के चावड़ स्थित गंगा भवन निवासी एवं प्रमुख मैटल कारोबारी उद्योगपति हरिओम गर्ग के सुपुत्र मैटल कारोबारी लोकेश गर्ग का कल आकस्मिक निधन हो जाने से परिवार व उनके समर्थकों तथा शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।
शहर के चावड़ स्थित गंगा भवन निवासी एवं प्रमुख मैटल कारोबारी उद्योगपति हरिओम गर्ग के सुपुत्र एंव प्रमुख समाजसेवी व मैटल कारोबारी रुपेश गर्ग के भ्राता मैटल कारोबारी लोकेश गर्ग का कल आकस्मिक निधन हो गया। वह करीब 52 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इसी अस्वस्थता के चलते कल उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे परिवार, समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय मैटल कारोबारी लोकेश गर्ग बेहद हंसमुख एवं सरल स्वभाव के थे तथा धर्मनिष्ठ व व्यावहारिक थे। वह अपने पीछे अपने पिता हरिओम गर्ग, भ्राता रुपेश गर्ग, आशीष गर्ग के अलावा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अंजुल गर्ग, पुत्र शौर्य गर्ग एवं पुत्री जिज्ञासा गर्ग सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गये हैं। उनका बहुत ही कम उम्र में निधन हो जाने से भारी शोक की लहर है। उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
मैटल कारोबारी स्वर्गीय लोकेश गर्ग के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।












