बहन के घर आए युवक की बाइक चोरों ने की पार

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव पायदापुर में अपनी बहन के घर आए युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी पीड़ित विजय सिंह पुत्र रघुनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 17 अप्रैल की रात्रि को अपनी बहन के घर गांव पायदापुर थाना हसायन में बाइक पर सवार होकर आया था। रात्रि में पीड़ित ने अपनी बाइक बहन के घर के बाहर खड़ी कर दी । इस बीच मौका पाकर चोर बाइक को चोरी कर ले गए। सुबह जब पीड़ित ने बाइक को घर के बाहर खड़ी नहीं देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई । पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment