सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कार ने रौंदा,घायल


सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर के निकट सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है । घायल युवक के साले ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अखिलेश कुमार पत्र हरिशंकर निवासी सादाबाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 अप्रैल की शाम 7 बजे करीब उनके बहनोई कुलदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार एवं छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी पत्नी गिरीश बाइक पर सवार होकर गांव टीकरी कला थाना सिकंदराराऊ से सादाबाद लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव हबीबपुर के समीप पहुंचे । तभी उन्हें मयंक खड़ा मिला । बाइक खड़ी कर वह लोग आपस में बातचीत करने लगे । इस दौरान कासगंज की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने तीनों में टक्कर मार दी । हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां से परिजन उन्हें अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment