युवक को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव भूपालगढ़ी में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भूपालगढ़ी निवासी दिनेश कुमार पुत्र राजपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 20 अप्रैल की सुबह 11:00 बजे करीब भट्टे से कार्य कर अपने घर वापस लौट रहा था । इस दौरान रास्ते में गांव के ही सियाराम पुत्र रेवती, दिनेश, चंद्रशेखर पुत्रगण सियाराम बिना वजह गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस के मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment