
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जन में खेत पर कार्य कर रहे पिता पुत्र को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जनसोई निवासी शिवम पुत्र राकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह और उसके पिता खेत पर कार्य कर रहे थे। तभी गांव के ही हुकुम सिंह पुत्र करन सिंह, नरेंद्र कुमार ,जुगेंद्र एवं मनी उर्फ मनोज कुमार पुत्रगण हुकुम सिंह बिना वजह गाली गलौज करते हुए खेत पर आए। पीड़ित व उसके पिता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उनके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












