पथराव कर मामा भांजे को किया घायल ,रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला मियां में नामजदों ने मामा भांजे को पथराव एवं मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला मियां निवासी सुधीर कुमार पुत्र श्योप्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 18 अप्रैल की शाम 4:30 बजे करीब उसका भांजा शिवम पुत्र राकेश सिंह ट्रैक्टर में गेहूं लेकर आ रहा था। गांव के ही जुगेंद्र सिंह पुत्र रोहन सिंह , राज , उदय पुत्रगण जुगेंद्र सिंह ,जुगेंद्र की पत्नी एवं राजू की पत्नी ने मिलकर अपने घर के पास भांजे का ट्रैक्टर जबरन रोक लिया और गाली गलौज कर उसके साथ ईंट से मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में पहुंचे मामा सुधीर एवं विजय को भी आरोपियों ने घर की छत से पथराव कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment