
हाथरस लव जिहाद, कारपोरेट जिहाद, लेण्ड जिहाद, देश में बढ़ती विकृति मानसिकता के विरोध में सम्पूर्ण राष्ट्र के साथ आज शहर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा देश में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों एवं अवैध गतिविधियों के विरोध में तालाब चैराहा पर विरोध प्रदर्शन कर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा गया है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में देश में सामाजिक सद्भाव और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कुछ आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सुनियोजित तरीके से समाज में वैमनस्यता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में महिलाओं की भी संलिप्तता सामने आयी है, जो स्थिति को और गंभीर बनाती है। ज्ञापन में कई प्रमुख बिंदुओं को उठाया गया है तथा तथाकथित लव जिहाद एवं जबरन धर्मांतरण के मामलों पर रोक लगाने की मांग, महिलाओं एवं बालिकाओं के शोषण से जुड़े मामलों में सख्त कार्यवाही की मांग, विभिन्न स्थानों पर सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने की मांग, खान-पान से जुड़ी घटनाओं के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने के आरोपों की जांच, जनजातीय एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष व्यवस्था की मांग की गई है।
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्यवाही की जाए, ताकि समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। लव जिहाद बंद करो, हिंदू बेटियों होश में आओ, जिहादियों का सामना करो, राष्ट्र विरोधी ताकतों होश में आओ, धर्मांतरण बंद करो, बहन बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लिखे हुए थे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर को सौंपा गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, शहर कोतवाल सतेंद्र राघव भी मौजूद थे।
विरोध प्रदर्शन में मुकेश सूर्यवंशी (प्रांत समरसता टोली सदस्य), उमाकांत विभाग संगठन मंत्री, देवराज कर्मयोगी (जिला संगठन मंत्री), भानु प्रताप सक्सेना (जिलाध्यक्ष), गोपाल कृष्ण, कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष), प्रवीन खंडेलवाल जिला मंत्री, पवन, अमरदीप (जिला सह मंत्री), अमित कुशवाहा (जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख), चेतन यादव (जिला सोशल मीडिया प्रमुख), संजय गर्ग (नगर अध्यक्ष), विजय गुप्ता (नगर मंत्री), राजीव, दीपू वाष्र्णेय, प्रशांत खंडेलवाल, दाऊदयाल वर्मा (नगर सह मंत्री), महक रावत (जिला संयोजिका), प्रियांशी वाष्र्णेय (जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी), विद्याभूषण जिला सेवा प्रमुख, मोहन (नगर उपाध्यक्ष), हर्षित गौड़ (विभाग संयोजक हरिगढ़ व मथुरा), अनमोल अग्निहोत्री (जिला संयोजक), किशन भारती (जिला सह संयोजक), शिवा राणा (जिला बलोपासना प्रमुख), छोटू राणा (जिला सुरक्षा प्रमुख), शिवम शर्मा (जिला सह सुरक्षा प्रमुख), विद्या भूषण गर्ग (जिला सेवा प्रमुख), हेमंत कौशल (प्रखंड उपाध्यक्ष), गौरव प्रजापति (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), ललित द्विवेदी (जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख), हर्ष चैहान, हिमांशु उपाध्याय, प्रिंस अरोड़ा (नगर सह संयोजक), नवीन वर्मा (नगर गौरक्षा प्रमुख), विवेक, मोनू, गुड्डू, राहुल, कपिल, अंकित, संजय सिंह, चैधरी, सुमित ठाकुर, विनीत मीणा, मोहित, देवेश, कृष्णा, यश राणा, गोविंद, गगन चैहान, मोहित चैहान, आदित्य कुशवाहा, दीपक, देवेश, कृष्णा, मनीष चैधरी, राहुल चैधरी, सोनू, कनोरा, बिट्टू पंडित, मंटेश सिंह, अभिषेक, विशाल पाथरे, हनी पहलवान, सत्यम सिंह, आलोक मिश्रा, नैतिक, लकी उपाध्याय, तरुण यादव, सचिन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने कहा कि संगठन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है तथा समाज में सद्भाव बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ हुआ।












