

नामित पांच सभासदों में से तीन सभासद ही पहुंचे शपथ
हाथरस उत्तर प्रदेश शासन से नगर पालिका परिषद हाथरस में मनोनीत किए गए सभासदों को आज नगर पालिका परिषद के समाचार में एसडीएम सदर द्वारा शपथ दिलाई गई और इस मौके पर नव मनोनीत सभासदों का जोरदार स्वागत और सम्मान भी किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में तीन सभासदों द्वारा ही शपथ ली गई है, क्योंकि दो सभासद शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे।
नगर पालिका परिषद हाथरस में शासन द्वारा नामित सभासदों को आज उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम सदर द्वारा नव मनोनीत सभासदों संजय सक्सैना, मूलचंद वाष्र्णेय, सुनीता वर्मा को शपथ ग्रहण करायी गई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा नामित सभासदों का फूलमाला व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला उपजिलाधिकारी सदर ने अपनी कविता के माध्यम से सभासदों शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बोर्ड में निर्वाचित सभासदगण भी उपस्थित थे। इस अवसर पर नामित सभासदों द्वारा शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने हम पर जो भरोसा किया है, हम शासन की अपेक्षा पर पूरा कार्य कर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जनता की समस्या को गंभीरता से लेकर नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों के सहयोग से पूरा कराया जाएगा।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा नगर पालिका परिषद में आज सभासदों की शपथ ग्रहण हेतु कार्यक्रम तय किया गया था तथा शासन द्वारा नगर पालिका परिषद हाथरस में नामित सभासदों में विवेक गुप्ता, संजय सक्सैना, मूलचंद वाष्र्णेय, सुनीता वर्मा व डॉ. आरसी गोला को नामित किया गया है, लेकिन आज शपथ ग्रहण करने के लिए तीन सभासदों संजय सक्सेना, मूलचंद वाष्र्णेय व सुनीता वर्मा द्वारा ही शपथ ली गई है।
शपथ ग्रहण करने के बाद नामित सभासदों का सभासद नवीन सबलोक के अलीगढ़ रोड स्थित प्रतिष्ठान पर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। सभासद सुनील अग्निहोत्री, नवीन सबलोक और मनीष अग्रवाल पीपा गुरु, द्वारा सभी का स्वागत कर मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहन पंडित एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, दिलीप चैधरी, मोहित उपाध्याय, दीपक वाष्र्णेय, भाजपा मीतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्मृति पाठक, अंकित गौड़, अशोक कुमार, दीपक माहौर, शिवम कुलश्रेष्ठ, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ग्रोवर, हुॅमायू खान आदि उपस्थित थे।









