राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ कल धूमधाम से मनायेगा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

हाथरस भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर्व पर कल 19 अप्रैल को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा जन्मोत्सव पर्व भारी धूमधाम से मनाया जाएगा और कई धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत एवं जिलाध्यक्ष पं. शीलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया है कि विप्रकुल शिरोमणि एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर्व अक्षय तृतीया पर कल 19 अप्रैल को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में बंशीधर वाटिका गांधी पार्क बागला कॉलेज रोड पर प्रातः 8 बजे से हवन, भगवान परशुराम जी का अभिषेक, आरती, कवि सम्मेलन, एवं महाप्रसाद वितरण शाम 4 बजे तक होगा। उन्होंने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की जिला कार्यकारिणी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment