राठी चौराहे पर सीमेंट से भरा ई रिक्शा पलटा, चालक घायल,गहरे गड्ढे में ई रिक्शा फंसने से हुआ हादसा

               

सिकंदराराऊ । कस्बा के राठी चौराहे पर शनिवार की सुबह सीमेंट लादकर जा रहा एक ई-रिक्शा सड़क के गहरे गड्ढे में फंस गया।जिससे ई-रिक्शा का अगला हिस्सा टूट गया और ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक दबकर चुटैल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । लोगों और दुकानदारों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह एक ई-रिक्शा चालक सीमेंट की बोरियां लादकर राठी चौराहे की ओर जा रहा था। जैसे ही ई रिक्शा राठी चौराहे के पहुंचा। तभी ई रिक्शा का अगला पहिया सड़क पर हो रहे गहरे गड्ढे में धंस गया। जिससे ई-रिक्शा का हैंडल और फ्रंट हिस्सा टूट गया । ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया । इस दौरान ई रिक्शा चालक के दोनों पैर ई-रिक्शा के अगले और पिछले हिस्से के बीच फंस गए । हादसे के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर तत्काल मदद के लिए पहुंच गए। सभी ने मिलकर चालक को ई-रिक्शा के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को हल्की चोटें आईं । बाद में चालक ने ई रिक्शा को मौके से हटाया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment