अधिवक्ता पर हमले के विरोध हड़तालः गिरफ्तारी की मांग

 

हाथरस अधिवक्ता पर नकाबपोश अज्ञात लोगों द्वारा किये गए जानलेवा हमले में कोई गिरफ्तारी न होने पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में आक्रोश फूट पड़ा। विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को कलमबंद हड़ताल कर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग की। साथ ही अधिवक्ता पर हमला के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की।
बीते रविवार की देर रात अधिवक्ता सचिन सिसोदिया को उस वक्त नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी, जब वह अपने गांव रसगंबा से सादाबाद स्थित अपने आवास प्रकाश नगर लौट रहे थे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।सचिन सादाबाद बाह्य न्यायालय और जिला एवं सत्र न्यायालय पर प्रैक्टिस करते हैं। इस मामले में सुस्त पड़ी पुलिसिया कार्यवाही को लेकर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर उसका विरोध किया और तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल लागू किए जाने की मांग सरकार से की। अधिक्ताओं का आरोप है कि अधिवक्ता पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा किये गए जानलेवा हमले में कोई गिरफ्तारी न होने से अधिक्ताओं में आक्रोश है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment