
हाथरस भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत भाजपा की ब्रज क्षेत्र मंत्री श्रीमती डौली माहौर के नेतृत्व में कस्बा लाड़पुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के तहत ग्राम व बस्ती में घर घर संपर्क अभियान व मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान को लेकर ग्राम लाडपुर में अभियान चलाया गया। जिसमें बुजुर्गों का सम्मान एवं प्रमुख व्यक्ति के रूप में पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, नानक चन्द पचैरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नीरेश कुमार सिंह, नवीन कुमार माहौर ग्राम प्रधान गांगोली आदि का क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती डौली माहौर ने गले में पट्टिका पहनाकर सम्मान किया गया एवं श्री राधाकृष्ण मन्दिर में सफाई की तथा मोदी सरकार की जनहित योजनाओं को समझाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री के साथ बासुदेव माहौर एड. पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनु मोर्चा, मुबीन खान जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा एवं चै. श्याम सुन्दर प्रधान, पप्पू चैधरी, देवेन्द्र दिवाकर आदि मौजूद थे।












