टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

[metaslider id=3370

 

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड पर बीती रात्रि को एक बाइक सवार को एक कैंटर ने तेजी व लापरवाही से पीछे से रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में भारी कोहराम मच गया है। बताया जाता है कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड पर बर्फखाने के निकट बीती रात्रि को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाडपुर नगला अखई निवासी 28 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार पुत्र सोरन सिंह पेशे से राज मिस्त्री था। प्रदीप अपने गांव से हाथरस आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कैंटर गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल प्रदीप को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक प्रदीप अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। घटना से परिवार में भारी शोक का माहौल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment