
सिकन्द्राराऊ । 33/11 विद्युत उपकेंद्र बरई शाहपुर में कल शुक्रवार को विद्युत मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उक्त जानकारी देते हुए एसडीओ युसूफ हुसैन ने बताया कि शुक्रवार की प्रातः 10 बजे से 33/11विद्युत उपकेंद्र बरई शाहपुर पर सीटी एवं ब्रेकर लगाए जाने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते हुए प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।












