
हाथरस जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य, जागरूकता, स्नेह एवं सम्मान का भावपूर्ण आयोजन किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. वैभव शर्मा द्वारा अत्यंत सरल और आत्मीयता से वृद्ध माताओं को बीपी, शुगर, हार्ट, जोड़ों के दर्द आदि की जानकारी व निदान बताए। कुछ दवाएं भी दी। दिनचर्या कैसी अपनाएं और खाने में क्या सावधानी करें।पानी की कमी न होने दें। वृद्धजनों को कुछ योग भी बताए। कुछ देर मेडिटेशन भी कराया जिससे माहौल बहुल ही खुशनुमा था। इस मौके पर अध्यक्ष सीमा शर्मा ने वृद्ध माताओं से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि किसको नींद नहीं आती, किसको लगता है मेरी कोई नहीं सुनता या अकेलापन लगता है, तो समय समय पर हम आपकी सुनेंगे, इससे उन्हें स्नेह और सम्मान का अनुभव हुआ।सभी को फल व खाद्य सामग्री वितरण किया गया।सेवा करने में गूंज के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। चार्टर प्रेसिडेंट दीप्ति वाष्र्णेय, आईपीपी माधुरी वाष्र्णेय,मीडिया प्रभारी कल्पना गुप्ता, मनीषा शर्मा आदि सदस्याएं उपस्थित थीं।












