डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वॉ जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया, निकाली भव्य शोभायात्रा : जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सिकंदराराऊ । गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगो एवं युवाओं द्वारा प्रातः बाइको पर सवार होकर कस्बा में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ एटा रोड स्थित बुध बिहार पार्क से हुआ । कस्बा भ्रमण के बाद प्रभात फेरी का समापन जी टी रोड स्थित अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर हुआ । शाम को कस्बा के जी टी रोड स्थित अम्बेडकर पार्क पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया ।

शोभायात्रा कस्बा के नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, पुरानी तहसील रोड, जी टी रोड, ब्राह्मणपुरी, हुरमतगंज , नौरंगाबाद , दमदमा, नगला शीशगर , गढ़ी बुन्दू खा आदि मार्गो से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा का कस्बा में जगह -जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । शोभायात्रा में डी जे व बैंड की धुन पर युवा झूमते व थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान युवा काफी उत्साहित भी दिखाई दिए। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकिया लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन अम्बेडकर पार्क पर पहुँच कर हुआ। शोभायात्रा में दर्जनों झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा एवं अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह पुलिस एवं पीएसी बल के साथ सँभाले हुए थे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज को नई दिशा दिखाई है। हमे उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। हम सबको एकजुट होकर समाज में फैली भ्रांतियों का त्याग करना चाहिए। इस मौके मेला कमेटी अध्यक्ष सचिन गौतम, दीपक कुमार, ओमप्रकाश गौतम एड, समाजप्रियरत्न एड, मटरुमल , जाहरी सिंह, अशोक कुमार, सूरजपाल, मुन्नालाल, डाॅ. पुष्पेन्द्र, डाॅ. आकाशदीप, जनप्रिय गौतम एड, नितिन कुमार, आशीष कुमार ,हरिओम सिंह , डॉ पवन स्वामी, ललित स्वामी पवन , विशाल पेंटर, साजन सिंह, निखिल स्वामी पवन, नेम सिंह ,आनन्द कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार , साजन सिंह,अमर बाबू, आकाश बाबू, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment