
हाथरस । भारतीय संविधान के निर्माता,महान विधिवेत्ता,शिक्षाविद, बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आज 135 वें जन्मोत्सव पर नवग्रह मंदिर के सामने भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में स्थापित भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर राष्ट्रीय लोकदल के सचिव नेताजी सूरजपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह क्षेत्रीय महासचिव व्रज क्षेत्र, अतुल शर्मा शहर अध्यक्ष, यादवेन्द्र सिंह बघेल पूर्व शहर अध्यक्ष तथा पार्टी के अनेकों पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये, तदुपरांत एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
गोष्ठी में भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों पर विस्तार से वक्ताओं ने प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को ग्रहण करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नेताजी सूरजपाल सिंह प्रदेश सचिव, महीपाल सिंह युवा जिलाध्यक्ष, अतुल शर्मा शहर अध्यक्ष, यादवेन्द्र सिंह बघेल पूर्व शहर अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह क्षेत्रीय महासचिव व्रज क्षेत्र, जिला महासचिव विश्वनाथ प्रताप उर्फ बंटी भैया, कप्तान खान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महेंद्र सिंह धनगर, वियोग चौधरी विधानसभा अध्यक्ष,विनोद मेहरा वरिष्ठ नेता, के. सी. महाशय वरिष्ठ नेता, इरफान मलिक खान, रोहतास चौधरी आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।












