
हाथरस। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज शहर में समस्त अम्बेडकर अनुयायियों के नेतृत्व में लोगों द्वारा आगरा रोड स्थित राधा स्वामी बगीची से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज पूरा शहर नीले रंग में रंगा हुआ नजर आया और हर तरफ बाबा साहब के जय घोष सुनाई दिए।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज शहर में सुबह डॉ. अंबेडकर अनुयायियों द्वारा विशाल प्रभात फेरी निकाली गई तथा प्रभात फेरी का नेतृत्व अम्बेडकर शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार व संरक्षक गिर्राज सिंह फौजी ने किया। प्रभातफेरी की शुरुआत बौद्ध भिक्षु व अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पंचशील का ध्वज लहराकर की गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी में शामिल लोग हाथों में बाबा साहब के झंडे, तस्वीर आदि लेकर बाइक और पैदल चलते हुए उनके जयकारे लगाते रहे।
विशाल प्रभात फेरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान मार्ग में जगह जगह विभिन्न लोगों द्वारा जोर शोर से स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने बाबा साहब व अन्य महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी का शहर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा और स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया।
शोभायात्रा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सीयल खेड़ा स्थित बगीची से बाबा साहब की विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। प्रभात फेरी के दौरान रामवीर सिंह भैयाजी, लल्लन बाबू एडवोकेट, विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया, पंकज प्रेमाकर, सुनील कुमार, गिर्राज फौजी, शम्मी गौतम, केसी निराला एडवोकेट, राजपाल सिंह पूनिया एडवोकेट, श्रीमती मंजू पूनिया, बृजमोहन राही एडवोकेट, विजय सिंह प्रेमी, रत्नेश रत्न एड., वीरी सिंह कर्दम, गयाप्रसाद, कमल सिंह वालिया, रामब्रज एडवोकेट, राघवेंद्र सिंह, योगेश केसरी, सरदार सुरजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, सुषमा सिंह, सुनीता सिंह, योगेंद्र कांटे वाले, राजू भैया, गयाप्रसाद बाबा, रत्नेश रत्न, डॉ. राहुल सिंह, शीशपाल सिंह बिजेंद्र चैधरी सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।











