
हाथरस। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आज 135 वीं जयंती के अवसर पर पूरे जनपद भर में डॉ. अंबेडकर जयंती भारी श्रद्धा आस्था व धूमधाम के साथ मनाई जा रही है और जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा उन्हें याद करते हुए माल्यार्पण व पुष्पांजलि आदि किए गए ।। इसी क्रम में शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गढ़ी तमना पर अम्बेडकर पार्क में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अगम प्रिय सत्संगी द्घारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रमुख समाजसेवी रघुवीर प्रसाद गौतम व अन्य लोगों द्वारा भी बाबा साहब को माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर बाबा साहब के जय घोष भी किए गए।












