नामजदों ने युवक को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला जलाल निवासी सतीश पुत्र भगवान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव में मूर्ति स्थापना के दौरान गांव के ही रघुराज उर्फ मांजी,निरोत्तम ,गौतम पुत्रगण मिट्ठू लाल,नागेन्द्र ,अमित उर्फ नीला पुत्रगण गौतम बिना वजह गाली गलौज करते हुए आए। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment