सड़क हादसे में पत्रकार के भाई की मौत, दूसरा घायल ,मचा कोहराम

सिकंदराराऊ । कस्बा हसायन में रविवार रात हुए एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई । युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया । सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव घर पर पहुंचा । जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । घटना की सूचना पाकर उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
बताया जाता है कि कस्बा हसायन निवासी 20 वर्षीय सागर रविवार की रात्रि को मथुरा से बाइक पर सवार अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक से बाहर कस्बा हसन के निकट पहुंचे कि तभी तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची गई । आनन फानन में दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों घायल युवकों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय सागर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । घायल दूसरे युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार दोपहर अलीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक सागर के शव परिजनों को सौंप दिया। सागर का पार्थिव शरीर हसायन गांव पहुंचने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया । जिसमें हजारों ग्रामीण, शुभचिंतक और क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे। सागर अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह नौकरी करते थे और परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग करते थे। उनकी दो बहनें भी हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । मृतक हसायन के पत्रकार सुनील सविता के भाई थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment