
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पचों में नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के पुत्र ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पचों निवासी कुलदीप पुत्र सुरेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी मां मोरवती 11अप्रैल की सुबह 9 बजे करीब घर के लकड़ी लेने को जा रही थी। तभी गांव के ही नागेन्द्र ,अप्पन पुत्रगण रामजी लाल , भल्लू पुत्र नागेन्द्र गाली गलौज करते हुए आए। जब मां ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके भाई सोनू को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












