इससे पूर्व पुलिस पांच आरोपियों को भेज चुकी है जेल

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जनसेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 8000 रुपए की नगदी बरामद कर जेल भेज भेजा है।
पुलिस के अनुसार अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकंदराराऊ द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था ,कि वह गत 18 मार्च को रोजाना की भांति अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 6.25 शाम पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था । जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया नगला का बम्बा कासंगज सिकंदराराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने पीड़ित की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और उसका रुपयो से भरा थैला छीनकर भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गांव नगला जलाल के निकट दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना प्रवीण कुमार पुत्र सतेंद्र कुमार निवासी गांव मेवता भट्टी रोड चिरौड़ी थाना लोनी जिला गाजियाबाद बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से 8000 रुपए नगद बरामद कर न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व लूट में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।









