
हाथरस अखिल भारतीय वाष्र्णेय वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय (सहपऊ वाले) द्वारा वाष्र्णेय कुलभूषण श्री अक्रूर महाराज जी की जयंती महोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम तथा उल्लास के साथ भारत कलर लैब जामा मस्जिद चैराहा पर मनाया गया।
कार्यक्रम मे अक्रूर जी की प्रतिमा पर योगेश वाष्र्णेय तथा संजीव वाष्र्णेय द्वार माल्यार्पण किया गया। उसके बाद चंदन वाष्र्णेय तथा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वही अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय द्वारा सभी अतिथियो का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया और अक्रूर जी की सभीवाष्र्णेययुवाओं के साथ आरती उतारी गई और लड्डू का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
युवाओं का हौंसला बढ़ाने के लिए समाजसेवी रमन गुप्ता व अनिल गुप्ता ने अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय और उनके युवा साथियों का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया और उन्होंने बताया कि ऐसी ही समाज के प्रति युवाओ को आगे आना चाहिए तथा समाज का नाम रोशन करना चाहिए। दीपक रफी, हरिनाम सांचा द्वारा अक्रूर जी महाराज जी की आरती कर काव्य पाठ किया गया ।।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय वाष्र्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य योगेश वाष्र्णेय, वासुदेव वाष्र्णेय, मोहित वाष्र्णेय, हरीराम वाष्र्णेय, डॉ. इंद्र वाष्र्णेय, नरेंद्र वाष्र्णेय, हेमंत वाष्र्णेय, प्रभात वाष्र्णेय, अनिल वाष्र्णेय, दीपक रफी, रमन गुप्ता, तरुण पंकज, डॉ. कुणाल, राहुल गुप्ता, रवि वाष्र्णेय, निर्मल वाष्र्णेय, तान्या वाष्र्णेय, आदित्य वाष्र्णेय, खिलोनी वाष्र्णेय आदि वाष्र्णेय बंधु मौजूद थे।












