अखिल भारतीय वाष्र्णेय महिला एसो. ने किया पुस्तकों का दान

हाथरस सब पढ़ें-सब बढ़ें के संकल्प को चरितार्थ करते हुए अखिल भारतीय वाष्र्णेय महिला एसोसिएशन द्वारा नेकी की दुकान पर निःशुल्क पुस्तकों का दान किया गया।
संस्था की पदाधिकारियों ने इस पहल को केवल किताबों का वितरण नहीं, बल्कि ज्ञान के आदान-प्रदान और अभावग्रस्त बच्चों के सपनों को पंख देने का एक सशक्त माध्यम बताया। संस्था की अध्यक्ष कल्पना वाष्र्णेय ने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे प्रतिभावान छात्र हैं, जिनके पास हौसला तो है पर संसाधनों की कमी है। पुरानी पुस्तकें उनके लिए नई राह खोलने का काम करेंगी। इस पुनीत कार्य के अवसर पर अखिल भारतीय वाष्र्णेय महिला एसोसिएशन की टीम ने नेकी की दुकान के संस्थापक एडवोकेट दीपक शर्मा व उनके सहयोगियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डिंपल वाष्र्णेय, सचिव श्वेता वाष्र्णेय, पूनम वाष्र्णेय,रेणु वाष्र्णेय,मधु वाष्र्णेय, कुसुम वाष्र्णेय, प्रियांशी वाष्र्णेय, चित्रा वाष्र्णेय,नीलम वाष्र्णेय,अंजू वाष्र्णेय सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं। संस्था की इस सकारात्मक पहल की नगर के प्रबुद्धजनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment