चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना: लाखों की चोरी

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र की पुष्प विहार कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो मकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी कर ले गये ।चोर नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की।

बताया जाता है चोरों की चोरी की पहली घटना चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ओझा निवासी राजेश पाठक के मकान में अंजाम दिया। राजेश पाठक खेती-बाड़ी करते हैं और उनका पुष्प विहार कॉलोनी में भी एक मकान है। घटना के समय मकान बंद था, क्योंकि राजेश पाठक और उनका परिवार गांव में था।चोरों ने पहले ताला तोड़ने का प्रयास किया, फिर नीचे से सरिया उखाड़कर घर में घुस गए। उन्होंने अलमारियों और दरवाजों के कई ताले तोड़कर घर में से 5 अंगूठी, एक मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात और 25,000 रुपये नकद चुरा ले गए।चोर मकान से लगभग 3 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गये।
बताया जाता है चोरों ने पास के ही एक और मकान को भी निशाना बनाया। इस मकान में एक सरकारी शिक्षिका किराए पर रहती हैं। सुबह जब स्थानीय लोगों को चोरी की जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की गहनता से जांच-पड़ताल की और पूछताछ की।पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment