3 मार्च को आरोपी युवक मस्जिद के बाहर भी कर चुका है फायरिंग

सिकंदराराऊ । कस्बा के पुरानी तहसील रोड स्थित एक छोले कुलचे विक्रेता को शनिवार को एक युवक से छोले कुलचे के पैसे मांगना महंगा पड़ गया । पैसे मांगने पर युवक भड़क गया और उसने कुलचे विक्रेता के ऊपर तमंचा तान दिया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ कोतवाली ले गई।
बताया जाता है कि मोहल्ला दमदमा निवासी दाऊ दयाल उर्फ भगतजी छोले कुलचे विक्रेता है। वह रोज की भांति शनिवार को पुरानी तहसील रोड स्थित मूलचंद धर्मशाला के निकट अपनी ठेली पर छोले-कुलचे बेच रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां आया और छोले कुलचे खाने के बाद पैसे मांगने पर वह भड़क गया । युवक ने पैसे मांगने पर छोले कुचले विक्रेता पर
तमंचा तान दिया। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई । पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राजा बताया। बताया यह भी जाता है कि यह वह युवक है जिसने गत 3 मार्च को एक मस्जिद के बाहर अवैध हथियार से फायरिंग की थी। स्थानीय लोग इस युवक के आतंक से खासे परेशान हैं। उक्त युवक नगर पालिका में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है । जो कुछ समय से बर्खास्त चल रहा है। स्थानीय लोग इससे खासे भयभीत है। उक्त युवक के नाम लाइसेंसी हथियार भी है । लोगों ने मांग की है कि इसके लाइसेंस को निरस्त किया जाए और इसके हथियार जब्त किया जाए











