
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में नामजद एक व्यक्ति के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को जबरन काट रहे थे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित एवं उसके परिजन को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नावली लालपुर निवासी नेत्रपाल पुत्र प्रेम सिंह नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 28 मार्च की सुबह 9 बजे करीब उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल को गांव के ही हरिओम, अजयपाल पुत्रगण लखपति , मुकेश ,रिंकू पुत्रगण किताब सिंह जबरन काट रहे थे। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गया। बीच बचाव में आए परिवार के पुष्पेंद्र पुत्र कालीचरण को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












