मंदिर अध्यक्ष को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी में नामजदों ने मंदिर अध्यक्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला रोशनगंज निवासी मनीष वार्ष्णेय पुत्र हरगोविंद वार्ष्णेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह बगिया बारहसैनी मंदिर के अध्य्क्ष है । वह गुरुवार की रात्रि 9:30 बजे करीब मंदिर की देख रेख करने को गए थे। जहां विनय वार्ष्णेय पुत्र किशनलाल वार्ष्णेय, नमन ,कीर्ति वार्ष्णेय पुत्रगण विनय वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला बगिया बारहसैनी बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडा, हॉकी एवं सरिया से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment