
सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव श्यामपुर के निकट से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
एसआई प्रमोद कुमार अपने हमराहो के साथ क्षेत्र में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देशी शराब के क्वार्टर लेकर गांव श्यामपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम लाखन सिंह पुत्र राजपाल अहेरिया निवासी गांव हैदलपुर थाना हसायन बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद कर जेल भेज दिया।












