
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सीधामई में नामजदों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सीधामई निवासी बसंत गुप्ता पुत्र ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 5 अप्रैल की सुबह 11:25 बजे करीब अपने मकान की बाउंड्री वॉल करा रहे थे। तभी पीड़ित चचेरे भाई अनिल कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व गांव के ही सुरेंद्र पाल सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह ,जीतू पुत्र नंदराम गाली गलौज करते हुए बाउंड्री वॉल का विरोध करने लगे । आरोपियों ने लाठी डंडों से पीड़ित को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












