
हाथरस मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कल पूर्वाह्न बाल विकास परियोजना कार्यालय विकास खण्ड सदर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्रीमती सोनी कुशवाहा बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित मिलीं। श्रीमती मीनू उपाध्याय मुख्य सेविका एवं श्रीमती रेनू मुख्य सेविका अनुपस्थित थीं। उक्त अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिये गये हैं।












