नेकी की दुकान ने 100 से अधिक बच्चों को बांटे पुस्तकों के पूरे सेट

 

हाथरस वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान सामाजिक संस्था द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क पुस्तक वितरण में संस्था द्वारा अब तक 100 से अधिक बच्चों को पुस्तकों के पूरे सेट उपलब्ध कराये गये हैं।
संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से दस दिवसीय निःशुल्क पुस्तक वितरण शिविर में अब तक क्लास 6 से 12वीं तक के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं स कार्यक्रम जहाँ अभिभावकों को आर्थिक सहायता प्रदान कराता है, वहीँ दुसरी ओर पर्यावरण की रक्षा भी करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में सहयोग की भावना भी आती है।
कार्यक्रम संयोजक प्रसून कुलश्रेष्ठ ने सभी से अपील की है कि वह इस शिविर का लाभ उठाएँ। कार्यक्रम में नेकी की दुकान के प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचैरी, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वाष्र्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, अश्विनी शर्मा, रीमा बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित, शिखा जैन आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment