ज्ञानार्ष महिला मंडल ने वृद्ध आश्रम के वृद्धों को की खाद्य सामिग्री व आवश्यक जरूरी सामान वितरित

हाथरस। 105 आर्यिका आर्षमति माताजी की प्रेरणा से ज्ञानार्ष महिला मंडल द्वारा आगरा रोड़ पर गांव नगला भुस स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले महिला पुरुषों को खाद्य सामिग्री वितरित करने के अलावा आवश्यक जरूरी सामान तेल, साबुन आदि वितरित किया गया। साथ सभी महिला पुरुषों को महिलाओं ने अपने हाथों से भोजन भी परोसा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, विजय जैन लोहिया का सभी ने दुपट्टा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि ज्ञानार्ष महिला मंडल महिला जिस तरह से समाजसेवा के साथ- साथ मंदिरों में भक्ति भाव से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। 105 आर्षमति माताजी द्वारा हाथरस प्रवास के समय तीन साल पूर्व ज्ञानार्ष महिला मंडल का गठन कर जो प्रेरणा दी थी, उसी अनुसार महिलाये समाजसेवा के कार्य कर रही है। जैन समाज की महिलाएं समाज सेवा के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा रही है। प्रत्येक माह गरीब लोगों की सहायता के लिए तो काम कर ही रही है, साथ ही जैन समाज की महिलाओं को भी एकजुट कर उन्हें समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रहीं है।
इस मौके पर लवी जैन, इला जैन, सुनीता जैन, नंदिनी जैन, कीर्ति जैन, रूही जैन, प्रीति जैन, मीनाक्षी जैन, शालिनी जैन, प्रज्ञा जैन, शिल्पी जैन, खुशबू जैन ममता जैन, वंदिता जैन, प्रियंका जैन, चंचल जैन, मोहिनी जैन, दीप्ति जैन, ममता जैन, जुली जैन, डॉली जैन, शिखा जैन, ऊषा जैन, समता जैन, संतोष जैन के अलावा जैन ज्वैलर्स के संचालक छीतरमल जैन, अनिल जैन गुड्डू, अमित जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, कमलेश जैन लाल वाला, अंकित जैन, शुभम जैन सीए, राजीव जैन, सचिन जैन, अंकुल जैन, श्वेतांक जैन, दीपक जैन, शुभम जैन, अंकुर जैन आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment