पुरदिलनगर में शादी समारोह के दौरान पुलिस ने बरामद किया मीट

तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में


सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर में बुधवार को एक शादी समारोह के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मौके से भारी मात्रा अज्ञात पशु का मीट बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बरामद मीट के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
बताया जाता है कि बुधवार को कस्बा पुरदिलनगर निवासी आफताब पुत्र अब्दुल हमीद की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आफताब के घर में भारी मात्रा में किसी पशु का मीट काटा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारी मात्रा में पशु का मीट बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर तीन लोगों को भी हिरासत में लिया । जिन्हें पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस ने बरामद मीट नमूने लेकर जांच हेतु मथुरा प्रयोगशाला भेजा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ में जुट गई है।
बातदे कि 3 अप्रैल को भी कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला सोरों गेट में शादी समारोह के दौरान एक घर में बिना अनुमति के अज्ञात पशु मीट पुलिस ने बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में भी लिया था। उक्त मामले में एसआई ने पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी । बाबजूद इसके लोग बिना अनुमति के शादी समारोह में पशुओं का मीट काट रहे हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment