
हाथरस-आर्य समाज मंदिर सासनी गेट पर नेकी की दुकान संस्था (एक स्वतंत्र सामाजिक संस्था का पुनर्गठन) मुकेश कुमार जैन (एलआईसी) की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम भगवान श्रीराम जी के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथिगण बुद्धसैन आर्य, उमाशंकर जैन (अध्यक्ष प्रेस क्लब ऑफ हाथरस), अतुल आंधीवाल एड़. (पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन), सुरेशचंद आर्य (मंत्री आर्य समाज), संस्थापक महेंद्र लाम्बा, सह संस्थापक जनप्रिय उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, हरीराम वाष्र्णेय, सुरेश अग्रवाल (जिलाध्यक्ष फैम), केके शर्मा, हरिशंकर आर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में अंशुल माहेश्वरी, बांके बिहारी (अपना वाले), रवि कुमार गुप्ता, मयूर अग्रवाल, उमा ज्योति, पंकज जैन, ओमप्रकाश वर्मा, अमित गुप्ता, वीरेंद्र कप्तान, धीरेंद्र पाठक, पं. हरिबल्लभ मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा, उमेशचंद जैन, जितेंद्र कुमार जैन, पुष्पाकंर जैन, अनिल अग्रवाल हींग वाले, प्रवीण वाष्र्णेय एडीएचआर आदि का सराहनीय योगदान रहा। बैठक में मुख्य अतिथियों का पगड़ी एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। बैठक में मुख्य अतिथियांे द्वारा नेकी की दुकान द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था के पुनर्गठन के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों को जनहित के कार्य को ईश्वरीय वरदान बताते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। नेकी की दुकान के जिलाध्यक्ष मुकेश जैन ने संस्था के कार्य एवं कर्तव्य की पूर्ण जानकारी देते हुए आगामी वर्ष में अन्य सामाजिक कार्य संस्था द्वारा जनहित में करने का वचन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारी एवं अतिथि व सदस्यों द्वारा वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने, जल सेवा, मरीजों की सेवा, ब्लड कैम्प, पुस्तकों एवं वस्त्रो का वितरण, गरीब परिवारों को राशन की व्यवस्था, निर्जीव जानवरों को चारा पानी की व्यवस्था आदि के अलावा अन्य कार्य किए जाएंगे।












