
हाथरस-4 अप्रैल।जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा किताबों का दान किसी के भविष्य का निर्माण। सब पढ़े सब बढ़ें।जायंट्स ग्रुप ऑफ गूंज द्वारा नेकी की दुकान पर किताबों का दान किया गया है।
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा कहा गया है कि यह सिर्फ किताबों का दान नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा माध्यम है जहां ज्ञान का आदान प्रदान होता है। यहां लोग पुरानी पुस्तकें देकर दूसरों के लिए नई राह खोलते हैं। हमारे समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जो संसाधनों के अभाव में अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते। उनके पास हौसला तो होता है पर साधन नहीं होते।सब पढ़े सब बढ़ें और इसी भावना के साथ हम समाज में शिक्षा , सहयोग और सकारात्मकता को आगे बढ़ाने और किसी के सपनों को पंख देने का छोटा सा प्रयास किया। साथ ही नेकी की दुकान के संस्थापक एडवोकेट दीपक शर्मा व सहयोगियों का पटका पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर संस्था की आईपीपी माधुरी वार्ष्णेय, अध्यक्ष सीमा शर्मा, सचिव नमिता गोयल, कोषाध्यक्ष कुसुम वार्ष्णेय ,नैना शर्मा , शिप्रा गोयल आदि सदस्याएं उपस्थित थीं।












