बांधनू सासनी में श्री महादेव जी के 79वें ऐतिहासिक मेला में काली मेला का भव्य शुभारंभ

सासनी- 4 अप्रैल। गांव बांधनू में आयोजित श्री महादेव जी के 79वें ऐतिहासिक एवं भव्य मेले में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले के अंतर्गत आयोजित काली मेला में डायरेक्टर हरि अनंता रेजीडेंसी सासनी हेमन्त सेंगर ने विधि-विधान से माता काली का पूजन कर काली मेला का शुभारंभ किया।जिसके उपरांत पूरे गाँव में काली परिक्रमा कर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस विवेक उपाध्याय ने हेमन्त सेंगर का गले में पटका पहनाकर एवं माता काली की तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मेले में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विवेक उपाध्याय ने कहा कि बांधनू की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराएं हमारी पहचान और विरासत हैं। ऐसे ऐतिहासिक मेले समाज को जोड़ने, भाईचारा बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि श्री महादेव जी का यह 79वां ऐतिहासिक मेला हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जिसे और अधिक भव्यता के साथ आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सौहार्द और एकता का वातावरण मजबूत होता है।
इस मौके पर हेमन्त सेंगर ने कहा कि माता काली का आशीर्वाद पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि लाए। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि गाँव की यह पावन परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक इसी भव्यता और श्रद्धा के साथ पहुंचती रहे, यही हम सभी की कामना है।

कार्यक्रम में मेला प्रधान रामप्रकाश उपाध्याय, उपप्रधान पप्पू ठाकुर, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, कालीचरण मस्ताना, योगेश शर्मा, शिव कुमार कौशिक, सुशील उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, बृजेश ठाकुर, मनोज उपाध्याय, अखिल उपाध्याय, सुखवीर सिंह, शुभम उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, विनय उपाध्याय, एवं छोटे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।मेले में उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और ग्रामीणों के उत्साह ने पूरे आयोजन को भव्य, सफल और यादगार बना दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment