
सिकंद्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पीपली में कल देर रात आयी तेज आंधी के कारण एक टीन शेड की दीवार गिर गई। इस हादसे में टीन शेड़ के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से गांव में भारी कोहराम मच गया और परिजनों में भी भारी कोहराम एवं मातम छा गया है।। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पीपली निवासी रामखिलाड़ी पुत्र चेतराम बीती रात में टीन शेड के नीचे सो रहे थे, तभी तेज आंधी आयी और दीवार ढह गई और टीनशेड भी गिर गया। दीवार गिरने से रामखिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत सिकंद्राराऊ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रामखिलाड़ी के कोई संतान नहीं थी। वह गांव में मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। बुर्जुग की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।









