बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने बेटियों को दिए गिफ्ट

हाथरस। महिला कल्याण विभाग द्वारा द्वारा जिला चिकित्सालय में कन्या मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा नवजात कन्याओं को बेबी किट, ड्रेस, मिठाई इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में जन्म लेने वाली नवजात बड़े कन्याओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।। महिला आयोग अध्यक्ष द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि वर्तमान में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए एवं उनके उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है। अतःसभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ नवजात कन्याओं का भी उचित पालन पोषण करें।।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment