एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं एवं महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

(254) WhatsApp

सिकंदराराऊ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना हसायन मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम द्वारा शुक्रवार को नगला विजन रोड सन्डे मार्केट के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले एक शोहदे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम प्रभारी एसआई आदेश पाल सिंह अपने हमराहो के साथ शुक्रवार को गश्त में मामूर थे । तभी उन्हें जारी में फिर सूचना मिली कि गांव नगला विजन रोड संडे मार्केट के पास खड़े होकर आने जाने वाली छात्राओं पर एक युवक अभद्र टिप्पणी व फब्तियां कस रहा है। सूचना मिलते ही टीम हरकत में आ गई । टीम ने सूचना पर दबिश देकर शोहदे को गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम अनुज पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला मिया थाना हसायन बताया । टीम ने आरोपी को कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment